Move to Jagran APP

दामाद ने ससुर को गोली मार किया घायल

सात माह पहले प्रेम विवाह करवाने वाले युवक ने मायके रह रही अपनी पत्नी को अगवा कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 12:34 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 12:34 AM (IST)
दामाद ने ससुर को गोली मार किया घायल
दामाद ने ससुर को गोली मार किया घायल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : सात माह पहले प्रेम विवाह करवाने वाले युवक ने मायके रह रही अपनी पत्नी को अगवा कर लिया। आरोपित ने ससुराल घर में तोड़फोड़ करते हुए ससुर को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

गांव हवेलिया निवासी इकबाल सिंह की लड़की राजबीर कौर का गांव चीमा निवासी हरभजन सिंह के लड़के लवजीत सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ अदालत में सात माह पहले विवाह करवा लिया। विवाह के बाद लवजीत सिंह व राजबीर कौर के बीच में झगड़ा होने लगा। जिसके चलते वह ससुराल घर छोड़ अपने मायके लौट आई। रात को करीब साढे 10 बजे लवजीत सिंह अपने साथी बौबी चीमा व पांच अज्ञात लोगों समेत ससुराल घर में दाखिल हुआ। आरोपित ने ससुराल घर से राजबीर कौर को हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। बीच में दखल देने पर ससुर इकबाल सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से इकबाल सिंह घायल हो गया। उसे अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपित जाते हुए घर में तोड़फोड़ कर गए। इकबाल सिंह की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि आरोपित लवजीत सिंह के हाथ में रिवॉल्वर था, जबकि उसके साथियों के पास दातर और तलवारें थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सराय अमानत खां के प्रभारी दविंदर कुमार, ड्यूटी अफसर हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। अमरजीत कौर के बयान दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.