जरूरतमंदों को भेंट की सहयोग राशि
कानूनगो जसविंदर सिंह ने अपने लड़के रंजीत सिंह के जन्म दिन पर जरूरतमंद लोगों की मदद की गई।
संवाद सूत्र, पट्टी : कानूनगो जसविंदर सिंह ने अपने लड़के रंजीत सिंह के जन्म दिन पर जरूरतमंद लोगों लिए11 हजार रुपये की राशि अध्यक्ष विनोद कुमार को भेंट की। अध्यक्ष विनोद कुमार ने कानूनगो जसविंदर सिंह व उनके पूरे परिवारिक सदस्यों का चौकां बीबी रजनी में पहुंचने पर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि चौकां बीबी रजनी में जरूरतमंद लोगों को तीन टाइम पेट भर खाना खिलाया जाता है और यह रसोई पिछले तीन वर्षो से शहर निवासियों के सहयोग से आगे बढ़ रही है। इस मौके इंद्रबीर कौर, गुरदेव कुमार, दीपक कुमार, नीलम, बलजीत कौर, कमल शर्मा, भवन कुमार टाह, विपन कुमार, सुभाष कुमार, देसराज अग्निहोत्री, प्रिंस, सोनू, साकशी, कृष्ण, सरवन, राजीव कुमार, सीमा, हरप्रीत, वीना, तरसेम सिंह, बब्बू आदि मौजूद थे।