अदालत में पेश न होने पर छह आरोपित भगोड़ा करार
तरनतारन स्थानीय अदालतों में पेश न होने वाले छह आरोपितों को भगोड़ा करार दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 12:20 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : स्थानीय अदालतों में पेश न होने वाले छह आरोपितों को भगोड़ा करार दिया गया। सभी के खिलाफ थाना सदर व सरहाली कलां में केस दर्ज कर लिए गए हैं।
गांव गुलालीपुर निवासी रंजीत सिंह, जीओबाला निवासी जतिंदर सिंह व कंबोह निवासी सुखजिंदर सिंह के खिलाफ एसीजेएम अमनदीप कौर की अदालत में केस चल रहे थे। इसी तरह ढोटिया निवासी जगरूप सिंह, आनंदपुर निवासी उंकार सिंह व ढोटिया निवासी गुरभेज सिंह के खिलाफ एसीजेएम कुमारी अनुराधा की अदालत में केस चल रहे थे। ये आरोपित कई माह से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिसके चलते उक्त अदालतों ने आरोपितों को भगोड़ा करार दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें