Move to Jagran APP

एक लाख से अधिक मोमबत्तियों से जगमगाया श्री दरबार साहिब

550वें प्रकाश पर्व मौके श्री दरबार साहिब के कथा अस्थान में रात भर कीर्तन दरबार जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:16 AM (IST)
एक लाख से अधिक मोमबत्तियों से जगमगाया श्री दरबार साहिब
एक लाख से अधिक मोमबत्तियों से जगमगाया श्री दरबार साहिब

जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके श्री दरबार साहिब के कथा अस्थान में रात भर कीर्तन दरबार जारी रहा। संगत ने गुरु घर हाजरी भरते हुए पावन दुख निवारण सरोवर की परिक्रमा में एक लाख से अधिक मोमबत्तियां जलाई। मोमबत्तियों की रोशनी से पूरी परिक्रमा जगमगा उठी।

loksabha election banner

कीर्तन दरबार में गुरु अर्जुन देव जी कीर्तनी जत्था के अलावा सुप्रीत कौर, अर्शदीप कौर, भाई रंजीत सिंह, हरभिंदर सिंह, गुरकीरत सिंह, निर्मल सिंह धूलकोट, विशाल सिंह कथावाचक, गुरदास सिंह, कुलविंदर सिंह लुधियाना, राजबीर सिंह खडूर साहिब, गुरिंदर सिंह, भाई नवतेज सिंह कथावाचक, भाई साहिब सिंह हजूरी रागी अमृतसर, बीबी प्रभजोत कौर बटाला, अवतार सिंह होशियारपुर, गुरभेज सिंह अमृतसर ने हाजरी भरी। इन जत्थों को जोड़ा घर सेवक जत्था की टीम ने सम्मानित किया। इस मौके हैड ग्रंथी गुरजंट सिंह, मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके, एसजीपीसी मेंबर खुशविंदर सिंह भाटिया, अलविंदरपाल सिंह पखोके, भाई मंजीत सिंह, बाबा निर्मल सिंह ढाला, पूर्व मेंबर सुखविंदर सिंह सिद्धू, सविंदर सिंह दोबलिया, बीबी मंजीत कौर, हरभजन कौर ने भी गुरु घर हाजरी भरते श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की संगतों को बधाई दी।

श्री दरबार साहिब की अलौकिक इमारत पर लाइटों से पावन दुख निवारण सरोवर का नजारा मनमोहक नजर आया। हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, नगर कौंसिल पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद नेता बलजीत सिंह गिल, यूथ अकाली दल के शहरी अध्यक्ष दीपक कैरों, मानव तेजपाल, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, विहिप नेता हरिंदर अग्रवाल, सेवा भारती के प्रांत मंत्री नरेश मरवाहा, कांग्रेसी नेता गुरमिंदर सिंह रटौल, जनक राज अरोड़ा, नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह मल्ली, अवतार सिंह तनेजा, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह मल्ली, सुखदेव सिंह लौहका, सुरिंदर सिंह अरोड़ा, रंजीत सिंह राणा, एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, रमनीक सिंह खेड़ा, समाज सेवी सुखवंत सिंह धामी, गुरचरन सिंह गुलाटी, हरमिंदर सिंह धुन्ना, गुरसेवक सिंह धुन्ना ने गुरु घर माथा टेका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.