शैंटी व मुंडापिंड को घसीटपुरा ने संभाला पदभार
मार्केट कमेटी नौशहरा पन्नूआं के चेयरमैन रविंदर सिंह शैंटी उप चेयरमैन अजायब सिंह मुंडापिंड ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा की मौजूदगी में पदभार संभाला।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 12:47 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 12:47 AM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : मार्केट कमेटी नौशहरा पन्नूआं के चेयरमैन रविंदर सिंह शैंटी, उप चेयरमैन अजायब सिंह मुंडापिंड ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा की मौजूदगी में पदभार संभाला।
मंजीत सिंह घसीटपुरा ने कहा कि विधायक रमनजीत सिंह सिक्की द्वारा रविंदर सिंह शैंटी व अजायब सिंह मुंडापिंड को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने वाले सभी मेहनती वर्करों को हाईकमान द्वारा जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इस मौके पर शूबेग सिंह धुन्न, सिकंदर सिंह वराणा, कुलवंत सिंह चोहला साहिब के अलावा मार्केट कमेटी के डायरेक्टरों को सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें