पट्टी में लगाया जाएगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : विधायक गिल
पट्टी शहर में सीवरेज सिस्टम की समस्या से लोग परेशान हैं जिसके हल के लिए शहर में 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट लगाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 12:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : पट्टी शहर में सीवरेज सिस्टम की समस्या से लोग परेशान हैं, जिसके हल के लिए शहर में 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट लगाया जा रहा है। पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन प्रगट सिंह और संबंधित अधिकारियों से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पंजाब सरकार से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट लगाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर एसडीएम अमित महाजन, ईओ अनिल चोपड़ा, सुखविंदर सिंह सिद्धू और वजीर सिंह पारस उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें