कबड्डी खिलाड़ी को गोली मारने वाले सात लोगों पर केस
। शहीद जसवंत सिंह क्लब अमीशाह में कबड्डी खिलाड़ी बलजिंदर सिंह काका को गोली मारकर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, खालड़ा : शहीद जसवंत सिंह क्लब अमीशाह में कबड्डी खिलाड़ी बलजिंदर सिंह काका को गोली मारकर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
सोमवार की रात कबड्डी खिलाड़ी बलजिंदर सिंह काका पर पिस्तौल से गोलियां चलाई गई थीं, एक गोली उसकी छाती पर लगी थी। आरोपित मौके से फरार हो गए थे। घायल काका को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसके पिता महिंदर सिंह ने बताया कि कुछ लोग जिम का सामान बाहर ले जाने की जिद करते थे। परंतु काका उनको यह कहकर रोकता था कि शहीद जसवंत सिंह खालड़ा के नाम पर बनाए गए जिम में आकर कोई भी कसरत कर सकता है। यहां से सामान बाहर नहीं जाएगा। इसी रंजिश में काका को गोली मारने वाले गुरलाल सिंह लाला, विरसा सिंह, गुरजोत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, गुरमुख सिंह निवासी अमीशाह व कर्मजीत उर्फ कर्मा निवासी सुरसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।