सरपंच ने विकास कार्यो का लिया जायजा
गांव दयालपुरा के सरपंच ने विकास कार्यो का जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : साहिब श्री गुरु नानक देव जी ने यहां पूरे संसार की यात्रा करके लोगों को किरत करने, नाम जपने व बांटकर छकने का उपदेश दिया। यह बात गांव दयालपुरा के सरपंच अमृतपाल सिंह ने गांव में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर द्वारा भेजी जा रही ग्रांट से गांव के विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा लोगों की मांगों को पूरा किया जा रहा है। इस मौके सिमरनजीत सिंह दयालपुरा, गुरमीत सिंह लधू, निरभै सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें