कांग्रेस छोड़ ढिल्लों लोक इंसाफ पार्टी में शामिल
गांव रख शेरों के सरपंच व कबड्डी खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस को छोड़कर लोक इंसाफ पार्टी के साथ हाथ मिला लिया। पार्टी अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना में ढिल्लों को तरनतारन की जिम्मेदारी सौपी गई। विधानसभा हलका पट्टी के गांव रख शेरों के पंचायत चुनाव में ढिल्लों बिना मुकाबला सरपंच बने थे। उनको पंट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल का समर्थन प्राप्त था।
संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव रख शेरों के सरपंच व कबड्डी खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस को छोड़कर लोक इंसाफ पार्टी के साथ हाथ मिला लिया। पार्टी अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना में ढिल्लों को तरनतारन की जिम्मेदारी सौपी गई। विधानसभा हलका पट्टी के गांव रख शेरों के पंचायत चुनाव में ढिल्लों बिना मुकाबला सरपंच बने थे। उनको पंट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल का समर्थन प्राप्त था। सरपंच बनने के कुछ दिन बाद ही ढिल्लों ने सियासी पाला बदलकर लोक इंसाफ पार्टी की लुधियाना बैठक में भाग लिया। माझा जोन इंचार्ज अमरीक सिंह वरपाल, धार्मिक विंग अध्यक्ष जगजोत सिंह खालसा, महासचिव प्रकाश सिंह, जिला अमृतसर अध्यक्ष मनदीप सिंह बब्बी, तरनातरन देहाती अध्यक्ष राजबीर सिंह पखोके की मौजूदगी में ढिल्लों, पंच मनजोत सिंह पन्नू ने लोक इंसाफ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मौके पर ढिल्लो ने अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस, विधायक बलविंदर सिंह बैंस, माझा जोन अध्यक्ष अमरीक सिंह वरपाल का धन्यवाद करते कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे ईमानदारी से निभाएंगे।