Move to Jagran APP

राहुल को पीएम बनाने में अहम भूमिका निभाएं पंजाब : सरकारिया

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सरकार की जन कल्याण नीतियों से आम लोगों को अवगत करवाना जरूरी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पंजाब के लोग रिकार्ड तोड़ मतों से कांग्रेस को शानदार जीत दिलाएं। इस जीत के पीछे कांग्रेस के प्रत्येक वर्कर की अहम भूमिका होगी। यह कहना है माल मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया का।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 06:48 PM (IST)
राहुल को पीएम बनाने में अहम भूमिका निभाएं पंजाब : सरकारिया
राहुल को पीएम बनाने में अहम भूमिका निभाएं पंजाब : सरकारिया

जागरण संवाददाता, तनरतारन : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सरकार की जन कल्याण नीतियों से आम लोगों को अवगत करवाना जरूरी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पंजाब के लोग रिकार्ड तोड़ मतों से कांग्रेस को शानदार जीत दिलाएं। इस जीत के पीछे कांग्रेस के प्रत्येक वर्कर की अहम भूमिका होगी। यह कहना है माल मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया का। विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिंदर सिंह गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर, संतोख सिंह भलाईपुर के साथ बैठक करके उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए जो योजनाएं लागू की जा रही है। उनका अच्छे ढंग से पालन करना यकीनी बनाए। इस मौके डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने मंत्री को श्री दरबार साहिब तरनतारन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह, जनक राज, डॉ. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, रितिक अरोड़ा, मंजीत सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा, गुरदीप सिंह पाहवा, संदीप कुमार, पिंदरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह सिद्धू मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.