वामपंथियों ने केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
नौ वामपंथी दलों पर आधारित साझे मंच द्वारा शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को काले कानून वापस लेने लिए चेतावनी दी गई।
संवाद सहयोगी, तरनतारन: नौ वामपंथी दलों पर आधारित साझे मंच द्वारा शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को काले कानून वापस लेने लिए चेतावनी दी गई। लाल झंडे लेकर वामपंथियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गांधी पार्क में जिला स्तरीय सभा की गई।
आरएमपीआइ के प्रदेश सचिव प्रगट सिंह जामाराय ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार ने मजदूर और किसान विरोधी कानून बनाकर किरती जमात का मजाक बना दिया है। इस मौके जिला सचिव मुखत्यार सिंह मल्ला, सीपीआइ नेता तारा सिंह खैहरा, पवन मल्होत्रा, बलदेव सिंह पंडोरी, हरभजन सिंह, प्रिथीपाल सिंह माड़ीमेघा, नरपिंदर सिंह ने ऑर्डिनेंस का विरोध किया। कहा कि बिजली का नया बिल भी खतरनाक है। यहां सुखदेव सिंह, चमन लाल, दलजीत सिंह, जगीरी राम, किरनबीर कौर वल्टोहा, सुलखण सिंह तुड़, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह भैल, चरन सिंह, रुपिंदर कौर, कर्म सिंह, सीमा सोहल, दविंदर सोहल, धर्म सिंह, मंजीत सिंह बग्गू, मंजीत सिंह वैरोवाल, बलदेव सिंह बिल्ला, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह ने संबोधन किया।