शिअद के पूर्व सरपंच का लाइसेंसी रिवालवर चोरी
शिअद से संबंधित पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह लाल का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया। सुखविंदर सिंह लाल ने बताया कि 32 बोर रिवाल्वर नंबर 750 उसके नाम पर है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब : शिअद से संबंधित पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह लाल का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया। सुखविंदर सिंह लाल ने बताया कि 32 बोर रिवाल्वर नंबर 750 उसके नाम पर है। बुधवार रात वह रिवाल्वर अपने बिस्तर के नीचे रखकर सो गया। सुबह जल्दबाजी में वह बाहर चला गया। शाम को वापस जाकर देखा तो रिवाल्वर चोरी हो चुका था। पुलिस चौकी इंचार्ज मनप्रीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें