प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही : अग्निहोत्री
जागरण संवाददाता तरनतारन गणतंत्र दिवस को लेकर कांग्रेस भवन में विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री न
जागरण संवाददाता, तरनतारन : गणतंत्र दिवस को लेकर कांग्रेस भवन में विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। हमारी सरकार स्वतंत्रता सेना व शहीद सैनिकों के परिवारों को पूरा सम्मान दे रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में स्मार्ट विलेज मुहिम तहत पहले दौर में 574 पंचायतों को विभिन्न कार्यो के लिए 16209.50 लाख की राशि जारी की है। जिसमें से 5707 लाख की राशि खर्च हो चुकी है। मनरेगा के तहत गांवों की नुहार बदलने के लिए 41 हजार, 847 घरों को रोजगार दिया है। 40 खेल मैदानों पर चार करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। विधायक ने बताया कि गांव गगोबूहा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 10 लाख, 97 हजार, 500 रुपये की राशि से स्मार्ट स्कूल में तब्दील किया है। जबकि गांव बाह्मणीवाल के स्कूल पर 6 लाख, 64 हजार, 684 रुपये खर्च किए है। अग्निहोत्री ने बताया कि पीने वाले पानी के लिए 212 करोड़, 65 लाख की राशि खर्च की गई है।
गांव भुच्चर कलां में नहरी पानी को पीने लायक बनाने के लिए 188 करोड़, 65 लाख की राशि खर्च की जा रही है। जिससे 99 गांवों को लाभ मिलेगा। इस मौके डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, चेयरमैन हरजिंदर सिंह ढिल्लों, सोनू दोदे, अवतार सिंह तनेजा, मंजीत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह मल्ली, सविंदर सिंह मल्ली, मंगल दास मुनीम, मनोज अग्निहोत्री, संजीव कुंदरा, रितिक अरोड़ा, ठेकेदार अवतार सिंह, यशपाल शर्मा, खजान सिंह शाहाबपुरा, परमवीर सिंह तरनतारनी, डा. एसएस लौहका मौजूद थे।