संत बाबा खड़क सिंह व बाबा दर्शन सिंह की बरसी मनाई
संत बाबा खड़क सिंह जी व बाबा दर्शन सिंह जी की याद में बरसी समागम करवाया गया।
संवाद सूत्र, झब्बाल : गुरुद्वारा संत निवास बीड़ साहिब में महान कार सेवक संत बाबा खड़क सिंह जी व बाबा दर्शन सिंह जी की याद में बरसी समागम बाबा संतोख सिंह की अगुवाई में करवाया गया। गुरुद्वारा संत निवास में 30 श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। उपरांत संत निवास के हजूरी रागी सिंहों व कैप्टन बख्शीश सिंह ने कीर्तन व कथा गायन करके संगतों को निहाल किया। दीवान हाल में दीवान सजाए जिसमें प्रसिद्ध कविश्री व ढाडी सिंहों भाई मिल्खा सिंह मोजी, बलबीर सिंह पास आदि ने गुरु इतिहास से जोड़ा।
इस मौके संत बाबा संतोख सिंह व बाबा चढ़त सिंह ने संगतों को बाणी से जुड़ने की अपील की। संगतों लिए ठंडे मीठे जल की छबील व लंगर भंडारे लगाए गए। इस मौके पूर्व चेयरमैन लखबीर सिंह बुर्ज, गुरबख्श सिंह बुर्ज, रंजीत सिंह राणा, कश्मीर सिंह बघियाड़ी, जागीर सिंह ढोटिया, जोगिंदर सिंह कैरों, राजविंदर सिंह खैहरा गोहलवड़, भोला सिंह, गुरमीत सिंह खोसा कोटला, अमीर सिंह जवंदीकला, अवतार सिंह धत्तल, मेजर सिंह, सज्जन सिंह, निर्मल सिंह नौशहरा ढाला, सरबजीत कौर, जरनैल सिंह, बीरा सिंह, गुरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप