रटौल ने हंस व जोशी को किया सम्मानित
। अनाज मंडी में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभजीत सिंह रटौल ने भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम लाल हंस और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के स्पोर्ट्स विंग के पंजाब इंचार्ज तरुण जोशी को सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : अनाज मंडी में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभजीत सिंह रटौल ने भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम लाल हंस और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के स्पोर्ट्स विंग के पंजाब इंचार्ज तरुण जोशी को सम्मानित किया।
रटौल ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुश है और लोगों को केंद्र सरकार की ओर से योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष हंस और स्पोर्ट्स विंग के इंचार्ज जोशी ने रटौल का धन्यवाद किया। यहां बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष रिंकू जोशी, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुच्चा सिंह बाठ, उपाध्यक्ष सरूप सिंह, राजबीर रटौल, सुमितपाल, मुनीश कुमार और राणा रंजीत, कुलदीप शर्मा, कुलदीप सिंह बब्बू, राजू भारद्वाज, भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सिकंदर सिंह मुरादपुरा, पाहुलप्रीत रटौल भी मौजूद थे।