बादल परिवार पर मेहरबान है कैप्टन सरकार: ब्रह्मंपुरा
शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा ने कहा है कि पंजाब के लोग जानते हैं कि बादल परिवार पर कैप्टन अमरिदर सिंह पूरी तरह मेहरबान है
जासं, तरनतारन : शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा ने कहा है कि पंजाब के लोग जानते हैं कि बादल परिवार पर कैप्टन अमरिदर सिंह पूरी तरह मेहरबान है, क्योंकि दोनों परिवारों की मिलीभगत से ही पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी है। अब नतीजा यह है कि बेअदबी के मामले पर कांग्रेस सरकार नोटंकी कर रही है।
गांव ब्रह्मंपुरा में बैठक में उन्होंने कहा कि एसजीपीसी को सुखबीर सिंह बादल ने निजी जागीर बनाया है। टकसाली अकालियों को पार्टी से बाहर करके शिअद का बड़ा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि बेअदबी के मामले पर एक जून को गुरुद्वारा बुर्ज जवाहर सिंह वाला में अरदास की जाएगी। इस मौके पूर्व विधायक रविदर सिंह ब्रह्मंपुरा, एसजीपीसी मेंबर बलविदर सिंह वेईपुई, आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन अध्यक्ष कश्मीर सिंह संघा, सतनाम सिंह चोहला, हरजिदर सिंह शेखचक्क, बलजिदर सिंह फैलोके, सुरिदर सिंह ढोटी, नंबरदार प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह जामाराय, प्रिस भरोवाल, दिलबाग सिंह काहलवां, लाल सिंह नंबरदार, गुरनाम सिंह धुन्न, सतनाम सिंह करमूवाला, गुरशरन सिंह शेख, मुखत्यार सिंह भट्ठल मौजूद थे। शिअद की कमान सुखबीर को सौंपना गलत था: ब्रह्मंपुरा
इससे एक दिन पहले रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा ने कहा था कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का इतिहास कुर्बानी से भरा है। इसकी बागडोर सुखबीर सिंह बादल को सौंपना गलत फैसला था। ब्रह्मंपुरा ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब बेबस हो चुके हैं। उनकी पार्टी में कोई सुनवाई नहीं। रणजीत ब्रह्मंपुरा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली दल संयुक्त की ओर से अकाली दल बादल व कांग्रेस के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।