दिल्ली में प्रदेश सांसदों से मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को संसद के केंद्रीय हॉल में मिले।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को संसद के केंद्रीय हॉल में मिले। खडूर साहिब हलके के सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पंजाब कांग्रेस इंचार्ज आशा कुमारी भी थे।
करीब दो घंटे तक केंद्रीय हॉल में रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के सांसदों के साथ देश में लागू होने वाली केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके कैप्टन ने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार के प्रशासनिक अधिकारी लोकसभा सदस्यों के साथ लगातार संपर्क कायम रखेंगे ताकि जो प्रदेश के विकास को ओर तेज किया जा सके। इस मौके पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी प्रनीत कौर, मनीष तिवारी, चौधरी संतोख सिंह, मोहम्मद सदीक, गुरजीत सिंह औजला व सांसद स्वर्ण सिंह भी मौजूद थे।