Move to Jagran APP

केंद्र के खिलाफ संघर्ष रुकने वाला नहीं: पन्नू

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से हरिके हेड व‌र्क्स पर लगाया गया मोर्चा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अपील पर तीसरे दिन समाप्त कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 04:55 PM (IST)
केंद्र के खिलाफ संघर्ष रुकने वाला नहीं: पन्नू
केंद्र के खिलाफ संघर्ष रुकने वाला नहीं: पन्नू

जागरण संवाददाता, तरनतारन: किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से हरिके हेड व‌र्क्स पर लगाया गया मोर्चा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अपील पर तीसरे दिन समाप्त कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नु ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ अभी विरोध रुकने वाला नहीं है। ऑर्डिनेंस के खिलाफ केंद्रीय मंत्रियों का घेराव किया जाए या दिल्ली में किसान मार्च निकाला जाए। इसका फैसला 17 सितंबर को कोर कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। केंद्र सरकार यह न समझे कि किसानों का संघर्ष खत्म हो गया है। यहां जसबीर सिंह पिद्दी, इंद्रजीत सिंह बाठ, सुखविंदर सिंह सभरा, रणबीर सिंह ठट्ठा, गुरलाल सिंह पंडोरी, सलविंदर सिंह जाणियां, मेहर सिंह तलवंडी, सुरिदर सिंह फाजिल्का, गुरदेव सिंह मोगा, अजीत सिंह चब्बा, सुखविंदर सिंह दुगलवाला, गुरसाहिब सिंह पहुविंड, रेशम सिंह घुरकविंड, निर्मल सिंह भूपेवाला, बलजिंदर सिंह तलवंडी, बचित्र सिंह मल्लांवाला, प्रफूल सिंह, गुरभेज सिंह, लखविंदर सिंह, गुरमेल सिंह फत्तेवाला, अंग्रेज सिंह बूटेवाल, हरबंस सिंह मोगा, मेजर सिंह, गुरबख्श सिंह, रंजीत सिंह, गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह लौहका, रछपाल सिंह बादशाह, नरिदरपाल सिंह, सुरिदर सिंह, अमनदीप सिंह, साहिब सिंह, सरवन सिंह बाऊपुर मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.