प्रकाश उत्सव को समर्पित समागम आज से
प्रकाशोत्सव को लेकर पांच दिसंबर को गुरुद्वारा श्री मीरी पीरी साहिब (गंगा सिंह नगर तरनतारन) में समागम शुरू हो रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 12:04 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 12:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर पांच दिसंबर को गुरुद्वारा श्री मीरी पीरी साहिब (गंगा सिंह नगर, तरनतारन) में समागम शुरू हो रहे हैं। सात दिसंबर को कीर्तन दरबार के बाद समागमों का समापन होगा।
सेवादार जसविंदर सिंह मल्ली, ग्रंथी काबल सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे, जिसके सात सितंबर को भोग डाले जाएंगे। भोग के बाद कीर्तन दरबार आरंभ होगा, जिसमें गुरमुख सिंह राहल चाहल, निशान सिंह तरनतारन, लवप्रीत सिंह, साहिब सिंह, निर्मल सिंह रंधावा के जत्थे हाजिरी भरेंगे। पूरा दिन गुरु का लंगर बांटा जाएगा। शाम को गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें