बादल परिवार ने टकसाली अकालियों की कुर्बानी की अनदेखी की : रामूवालिया
। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ की बरसी पर गांव तुड़ में परिवार द्वारा समागम करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत रागी जत्थों ने कीर्तन किया।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ की बरसी पर गांव तुड़ में परिवार द्वारा समागम करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत रागी जत्थों ने कीर्तन किया।
समागम के दौरान सभी ने शारीरिक दूरी नियम का पालन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि बादल परिवार ने टकसाली अकालियों की कुर्बानी को नजरअंदाज कर शिअद के इतिहास को दागदार कर दिया है। प्रताप सिंह कैरों जैसे दिग्गज नेता को हराने वाले मोहन सिंह तुड़ ने शिअद की अध्यक्षता के अलावा एसजीपीसी की प्रधानगी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के तौर पर सिख कौम को अपनी सेवाएं दीं। मोहन सिंह तुड़ ने लोकसभा हलका तरनतारन से गुरदयाल सिंह ढिल्लों (पूर्व स्पीकर लोक सभा) को हराकर कांग्रेस के खाते में जाने वाली इस सीट पर शिअद का झंडा बुलंद किया था। एपीपीके के अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर, अकाली दल (ड) के जत्थेदार सतनाम सिंह मनावा, भाई मोहकम सिंह ने जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि पंजाब के इतिहास में तुड़ परिवार की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यहां सरपंच दयाल सिंह तुड़, पूर्व सरपंच सुलखण सिंह तुड़, दलजिंदर सिंह जवंदा, बख्शीश सिंह जवंदा, गुरतेज सिंह चक्कमेहर, शिवदेव सिंह रंधावा, गुरदयाल सिंह, निर्मल सिंह, लखविंदर सिंह, तीर्थ सिंह, दविंदर सिंह, कर्म सिंह, मनजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।