लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी मात : जज शर्मा
जागरण संवाददाता, तरनतारन : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में शानदार
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 05:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में शानदार जीत प्राप्त करने लिए कांग्रेस वर्करों में उत्साह देखा जा रहा है। यूथ कांग्रेसी नेता डॉ. जज शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के विकास लिए कुछ नहीं किया। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गुस्से की लहर है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी शानदार जीत प्राप्त करके केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की हलके के विकास लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लोगों को सरकारी सहूलतों का लाभ दिलाने के लिए गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें