प्रताप सिंह बने कमेटी के अध्यक्ष
गांव भूसे के गुरुद्वारा साहिब में जमहूरी किसान सभा पंजाब द्वारा बैठक की गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव भूसे के गुरुद्वारा साहिब में जमहूरी किसान सभा पंजाब द्वारा बैठक की गई। सभा के जिला सचिव जसपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष जसबीर सिंह गंडीविंड, बलजीत सिंह सरां ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ प्रदेश की दस किसान जत्थेबंदियों द्वारा 14 सितंबर को अमृतसर में ललकार रैली की जा रही है। जिसमें परिवारों समेत पहुंचने लिए उन्होंने किसानों-मजदूरों को अपील की। बैठके के अंत में 17 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रताप सिंह को अध्यक्ष, तरसेम सिंह को खजांची चुना गया। इस मौके बचित्र सिंह सरां, महिंदर सिंह भूसे, अंग्रेज सिंह, परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, प्रीत सिंह, गुरसाहिब सिंह, हरजिंदर सिंह, दलजीत सिंह, दिलबाग सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें