पप्पू पहलवान समेत सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
। गांव शेरों में जमीन के विवाद में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगिंदर टाइगर के लड़के सुखवंत सिंह पप्पू पहलवान ने अपने लड़के करन खैहरा व दो अन्य लोगों से मिलकर अपने ही भतीजे जसदीप सिंह के साले अंग्रेज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
संसू, सरहाली कलां : गांव शेरों में जमीन के विवाद में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगिंदर टाइगर के लड़के सुखवंत सिंह पप्पू पहलवान ने अपने लड़के करन खैहरा व दो अन्य लोगों से मिलकर अपने ही भतीजे जसदीप सिंह के साले अंग्रेज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के दूसरे दिन भी कोई आरोपित गिरफ्तार नहीं किया गया।
जसदीप सिंह ने बताया कि उसकी जमीन पर चाचा सुखवंत सिंह पप्पू पहलवान नजर रखता था। उसने कई बार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। शुक्रवार को सुबह आरोपितों ने जमीन पर कब्जा करने लिए गोलियां चलाई। इसमें अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। जसदीप सिंह ने बताया कि उसका साला अंग्रेज सिंह अपने लड़के-लड़की के विवाह का कार्ड देने लिए आया हुआ था। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले कहते है कि आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है।