पुलिस ने निकाला भिखीविंड में फ्लैग मार्च
नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग की अगुआई डीएसपी राजबीर सिंह लखविंदर सिंह गुरपाल सिंह ने संयुक्त तौर पर की।
संसू, भिखीविंड : नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस द्वारा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग की अगुआई डीएसपी राजबीर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरपाल सिंह ने संयुक्त तौर पर की।
दूसरी तरफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों के आह्वान पर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से पुतलीघर में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की ओर से संशोधित श्रम एक्ट की प्रतियां फूंक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पहले चिट्टी कोठी के पास इकट्ठा हुए। इस के बाद वहां से मार्च करते हुए पुतलीघर पहुंचे। सीटू के राज्य वित सचिव सुच्चा सिंह ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर 44 कानूनों को खत्म कर चुकी है। उसकी जगह चार श्रम कोड बना दिए गए है। यह श्रम कोड मजदूर विरोधी है। कर्मचारियों के काम के घंटे आठ से बढ़ा कर 12 कर दिए गए हैं। श्रम विभाग 300 से कम कर्मचारियों वाले यूनिटों में कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता। इस दौरान संगठन के नेताओं जीत राज, दरबारा सिंह, भगंवत सिंह, मेजर सिंह, नरिदरपाल चमियारी, संगराम सिंह, बलविदर सिंह, समनाम सिंह, रणजोधबीर सिंह, सुखदेव सिंह, प्रेम बिलास आदि मौजूद रहे। जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन के बाहर किसानों का धरना जारी
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अध्यक्षता में तीन कृषि कानूनों को रद कराने के लिए जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहा धरना 133 वें दिन में दाखिल हो गया। किसानों ने छह फरवरी को विशाल जत्था दिल्ली के लिए भेजने को लेकर रणनीति बनाई वही गांवों में जा कर जत्थे के साथ जाने के लिए किसानों और उनके पारिवारिक सदस्यों को जागृत किया।
बुधवार को संगठन के नेतृत्व में अमृतसर जिला में गांव स्तर पर केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके गए। जंडियाला गुरु में जसबीर सिंह की अध्यक्षता में जत्था मोर्चा में शामिल हुआ।
इसी तरह, किसानों की ओर से मानावाला टोल प्लाजा पर अनशन को जारी रखा गया। माल आफ अमृतसर और राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर भी किसानों ने सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। किसानों की ओर से टोल प्लाजा कत्थूनंगल और अजनाला रोड मीरांकोट चौंक में भी धरना देकर रोष प्रगट किया।