Move to Jagran APP

कॉपी..डेयरी पर बंधक बनाए गए मासूम को छुड़वाया

अमृतसर स्थित भगतां वाला इलाके में संधू डेयरी पर कथित तौर पर बंधुआ मजदूर को पुलिस ने छुड़वाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:31 AM (IST)
कॉपी..डेयरी पर बंधक बनाए गए मासूम को छुड़वाया
कॉपी..डेयरी पर बंधक बनाए गए मासूम को छुड़वाया

जागरण संवाददाता, तरनतारन : अमृतसर स्थित भगतां वाला इलाके में संधू डेयरी पर कथित तौर पर बंधुआ मजदूर बनाए गए 13 वर्षीय जशनदीप सिंह को पुलिस ने मानवाधिकार आयोग के आदेश पर पुलिस ने मुक्त करवाया। उक्त मासूम के परिवार का आरोप था कि उसे पिस्तौल के बल पर अगवा किया गया था। इस बाबत पुलिस ने अमृतसर के डेयरी मालिक समेत तीन लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है।

prime article banner

मामला थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी का है। गांव गहरी निवासी यूसफ सिंह पुत्र रतन सिंह ने मानवाधिकार आयोग पंजाब को एक शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि 12 अगस्त की दोपहर को अमृतसर के भगतां वाला स्थित डेयरी मालिक काबल सिंह ने अपने साथी जगतार सिंह, अवतार सिंह व जशनदीप सिंह नामक लोगों से मिलकर उसके घर में दाखिल होकर 13 वर्षीय मासूम लड़के जशनदीप सिंह को कथित तौर पर पिस्तौल के बल पर अगवा किया। मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले पर जिला तरनतारन की पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने 12 सितंबर को उक्त डेयरी पर छापा मार कर उक्त मासूम को छुड़वाया। इस बाबत यूसफ सिंह ने आरोप लगाया कि डेयरी पर उसके बच्चे को बंधुआ मजदूर बनाकर पीटा जाता था। मारपीट के कारण मासूम जशनदीप सिंह के पैर चोटिल भी हुए है। इस बाबत एएसआइ गुरवेल सिंह ने यूसफ सिंह के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई। जानबूझकर फंसाने का प्रयास

संधू डेयरी के मालिक काबल सिंह ने दावा किया कि यूसफ सिंह ईंट भट्ठे पर काम करता था। कुछ समय पहले उसने उनकी डेयरी पर पक्के तौर पर काम करने लिए एडवांस के तौर पर 60 हजार की राशि ली। पांच दिन लगातार काम पर आए यूसफ सिंह ने फिर डेयरी पर आना बंद कर दिया। काबल सिंह ने बताया कि वह एडवांस के तौर पर ली गई राशि वापिस लेने लिए यूसफ सिंह से राबता किया तो उसने बताया कि वह किसी मजबूरीवश दोबारा ईट भट्ठे पर जाने लगा है। यूसफ सिंह ने काबल सिंह को डेयरी पर अपना लड़का भेजने का आश्वासन दिया। काबल सिंह ने बताया कि यूसफ सिंह 12 अगस्त को खुद कपड़ों के बैग के साथ अपने लड़के जशनदीप सिंह को डेयरी तक छोड़ गया था। इस बाबत सबूत के तौर पर डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मौजूद है। काबल सिंह ने कहा कि 13 वर्षीय जशनदीप सिंह को काम पर रखने से मना किया था। परंतु यूसफ सिंह ने यह कहा कि उसका लड़का डेयरी का काम सीखना चाहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.