पंजाब के तरनतारन में मुठभेड़, रंगदारी और फायरिंग के मामलों में दो बदमाश गिरफ्तार; दोनों के पैर में लगी गोली
तरनतारन पुलिस ने रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं में शामिल बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वल्टोहा इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए।

रंगदारी और फायरिंग के मामलों में दो बदमाश पुलिस के साथ एनकाउंटर के दौरान घायल।
HighLights
वल्टोहा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल हुए
रंगदारी वसूलने वाले बदमाश पहचाने गए, गैंगस्टर से जुड़े
पिस्तौल, कारतूस बरामद; चार वारदातों में शामिल थे
जागरण संवाददाता, तरनतारन। जिला पुलिस ने रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं में शामिल बदमाशों के साथ सख्ती बरतते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। वल्टोहा इलाके में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा सुरिंदर लांबा ने बताया कि, रंगदारी के लिए धमकी देने और गोलियां चलाने वाले बदमाशो के बारे में पता चला, जिस दौरान डीएसपी अतुल सोनी, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रूपिंदर पाल सिंह और वल्टोहा थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह पर आधारित संयुक्त मपुलिस पार्टी ने संदिग्ध लोगों खिलाफ नाकाबंदी करवाई।
-1789050087909.webp)
जिस दौरान मोटरसाइकल पर घूम रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों टांग पर पुलिस की गोलियां लगीं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि बाद में दोनों की पहचान गांव असल उताड़ निवासी जोबनजीत सिंह , वल्टोहा निवासी वल्टोहा अर्जन सिंह के तौर पर हुई।

यह भी पढ़ें- आगरा पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचे दो लुटेरे, 6 बड़ी वारदातों का खुलासा
उनके पास से एक मोटरसाइकिल, दो 30 बोर के दो पिस्टल, दो मैगजीन , 9 कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला है कि विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के कहने पर ये दोनों बदमाश लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलते थे।
-1789050126056.webp)
उन्होंने वल्टोहा, मेहदीपुर और अमरकोट इलाकों में करीब 4 वारदातें की हैं। उनके दूसरे साथियों की भी तलाश की जा रही है। गोलियां लगने से घायल दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे का एनकाउंटर कर दो', सोनीपत की पंचायत में हाथ जोड़कर बोली गैंगस्टर भोलू शाहपुरिया की मां
