Move to Jagran APP

प्रतिबंधित गोलियां बेचने के आरोप में पांच आरोपित गिरफ्तार

थाना झब्बाल के एएसआइ सरबजीत सिंह ने अमनदीप सिंह निवासी गांव पंडवड़ को 120 प्रतिबंधित कैप्सूलों समेत काबू किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 03:00 AM (IST)
प्रतिबंधित गोलियां बेचने के आरोप में पांच आरोपित गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियां बेचने के आरोप में पांच आरोपित गिरफ्तार

जासं, तरनतारन: थाना झब्बाल के एएसआइ सरबजीत सिंह ने अमनदीप सिंह निवासी गांव पंडवड़ को 120 प्रतिबंधित कैप्सूलों समेत काबू किया। नारकोटिक्स सेल के एसआइ सतनाम सिंह ने सिकंदर सिंह सन्नी निवासी बाकीपुर को 900 प्रतिबंधित गोलियों समेत, थाना सदर के एएसआइ विपिन कुमार ने नौरंगाबाद निवासी रविदर गोल्डी को 480 गोलियों समेत, थाना भिखीविड के एसएचओ बलविदर सिंह ने मनजिदर सिंह साबा को 320 गोलियों समेत काबू किया। वहीं थाना गोइंदवाल साहिब के एएसआइ रणजीत सिंह ने गांव कंग निवासी गुरविदर सिंह को 84 प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए हैं। 125 ग्राम हेरोइन बरामद

loksabha election banner

अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशा तस्करों को कुल 202 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सरहाली की पुलिस ने गांव सोहावां के पास नाकाबंदी के दौरान सुखविदर सिंह शिदू को 125 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। इसी तरह गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने निम वाली घाटी निवासी इंद्रजीत सिंह को 70 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। इसी तरह झब्बाल में थाना सराय अमानत खां के एएसआइ बलविदर सिंह ने हरपाल सिंह को चार ग्राम हेरोइन, एएसआइ दिलबाग सिंह ने कुलदीप सिंह निवासी गंडीविड को तीन ग्राम हेरोइन समेत दबोचा। घायल करने पर केस दर्ज

गांव कंबो निवासी सतनाम सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सतनाम सिंह घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सतनाम ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर एजेंसी से खरीदा था। इसकी समय पर किस्त नहीं दे पाया। इसी रंजिश में हरपाल सिंह ने मेजर सिंह व राजबीर कौर के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.