Move to Jagran APP

पंजाब के लोग कांग्रेस, शिअद और आप पर नहीं कर रहे भरोसा : गुलशन भगत

पंजाब के लोगों को कांग्रेस पार्टी पर कोई भरोसा नहीं क्योंकि कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे करने के सिवाय कुछ नहीं किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 03:01 AM (IST)
पंजाब के लोग कांग्रेस, शिअद और आप पर नहीं कर रहे भरोसा : गुलशन भगत
पंजाब के लोग कांग्रेस, शिअद और आप पर नहीं कर रहे भरोसा : गुलशन भगत

संस, तरनतारन : पंजाब के लोगों को कांग्रेस पार्टी पर कोई भरोसा नहीं, क्योंकि कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे करने के सिवाय कुछ नहीं किया। शिरोमणि अकाली दल ने बेअदबी कांड के आरोपितों का साथ देकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के झूठे वादों से जनता भलीभांति अवगत है। अब लोग पंजाब में भाजपा सरकार देखना चाहते है। यह विचार भाजपा नेता गुलशन भगत (प्रदेश चुनाव इंचार्ज) ने व्यक्त किए। मंडल प्रधान सागर कंग की प्रेरणा से शिअद, कांग्रेस और आप को छोड़कर साथियों समेत दिलबाग सिंह कल्ला, सारज सिंह कुड़ीवल्लाह, हरजीत सिंह ने भाजपा ज्वाइन की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह पड्डा, जिला अध्यक्ष राम लाल हंस, जिला महामंत्री अमरजीत झब्बाल ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं। देश की तरह अब पंजाब में भी भाजपा की सरकार देखना चाहते है। राम लाल हंस और अमरजीत झब्बाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच वर्ष के दौरान लोगों से केवल झूठे वादे किए। कांग्रेस ने नहीं करवाया विकास: बलजीत गिल

loksabha election banner

वहीं शिअद नेता व पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में शिअद की मजबूती लगातार बढ़ रही है। तरनतारन हलके से हरमीत सिंह संधू की जीत के लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक के मौके पर गिल ने कहा कि पांच वर्ष के दौरान कांग्रेस सरकार ने राज्य का कोई विकास नहीं करवाया, जिसके चलते राज्य के लोग कांग्रेस से नाराज हैं। आम आदमी पार्टी व भाजपा से चौकस होकर शिअद को मजबूत बनाया जाए। इस मौके पर रणजीत सिंह चीमा, दलेर सिंह पन्नू, रघु ओहरी, सौरव चोपड़ा, हरमन अरोड़ा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.