चौकी इंचार्ज पर राजीनामा न करने पर धमकियां देने का आरोप
सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटीयू) के सूबा अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोहलवड़ ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन अध्यक्ष कुलवंत सिंह गोहलवड़ पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन नेता कामरेड बलदेव सिंह बीर सिंह भोला सिंह सतनाम सिंह ने बैठक की।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटीयू) के सूबा अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोहलवड़, ट्रैक्टर-ट्राला वर्कर यूनियन अध्यक्ष कुलवंत सिंह गोहलवड़, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन नेता कामरेड बलदेव सिंह, बीर सिंह, भोला सिंह, सतनाम सिंह ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को इंसाफ देने की बजाय चौकी दोबुर्जी के इंचार्ज द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि दोबुर्जी चौकी इंचार्ज को मोबाइल छीनने वालों के खिलाफ शिकायत दी गई, परंतु चौकी इंचार्ज गज्जण सिंह द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा शिकायतकर्ता को राजीनामा करने के लिए दबाया जा रहा है। राजीनामा न करने पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकियों के खिलाफ 15 अगस्त को चौकी दोबुर्जी का घेराव किया जाएगा। चौकी इंचार्ज गज्जण सिंह ने आरोपों को झूठा करार देते कहा कि मैंने किसी को भी राजीनामा करने लिए मजबूर नहीं किया। मैं हरेक जांच का सामना करने लिए तैयार हूं।