सीएए पर विपक्ष कर रहा है घटिया राजनीति : हंस
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष राम लाल हंस (पार्षद) की अगुआई में अनाज मंडी तरनतारन में बैठक का आयोजन हुआ।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष राम लाल हंस (पार्षद) की अगुआई में अनाज मंडी तरनतारन में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सुलक्खण सिंह धुन्ना, मनजिंदर सिंह धुन्ना, रिकू जोशी, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, अमन कुमार, हंस राज, अनिल कुमार, तरसेम चौधरी ने शिरकत की।
राम लाल हंस ने कहा कि नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) के मामले पर विपक्ष घटिया राजनीति करके देश के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। देश के हित में मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसले विपक्ष को हजम नहीं हो रहे। हंस ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के मामले पर गत समय जो फैसला लिया गया, उस पर भी विपक्ष ने उंगली उठाई थी। अब सीएए के मामले पर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।