एनआरआइ अजीत सिंह शाह ने जंगल लगाने लिए दी आधा एकड़ भूमि
वातावरण को साफ रखने के लिए पद्दम श्री संत बाबा सेवा सिंह द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 05:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : वातावरण को साफ रखने के लिए पद्दम श्री संत बाबा सेवा सिंह द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने गांव मुगलाणी में आधा एकड़ रकबे में जंगल लगाने की शुरूआत की। पंजाब में यह 42वां जंगल होगा।
गांव मुगलाणी निवासी एनआरआइ अजीत सिंह शाह द्वारा दी गई आधा एकड़ जमीन में जंगल लगाने का आगाज करते संत बाबा सेवा सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश दिहाड़े को लेकर जंगल लगाए जा रहे हैं। इससे पहले 41 जंगल विभिन्न क्षेत्र में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल लगाने से यहां पर्यावरण साफ रहेगा, वहीं भविष्य में बारिश भी अधिक होगी। इस मौके उन्होंने एनआरआइ अजीत सिंह के परिवार को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें