नया आर्डिनेंस केंद्र की खराब मानसिकता की निशानी : अजनाला
जम्हूरी किसान सभा की बैठक सतनाम सिंह अजनाला की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 05:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : जम्हूरी किसान सभा की बैठक सतनाम सिंह अजनाला की अध्यक्षता में हुई। महासचिव कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वायु प्रदूषण रोकने के लिए जारी आर्डिनेंस में एक करोड़ जुर्माना और पांच साल की सजा का का प्रावधान मोदी सरकार की खराब मानसिकता की निशानी है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब का किसान कृषि सुधार कानून के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है। दूसरी तरफ सरकार द्वारा ऐसा आर्डिनेंस लाया गया है, जो देश के किसी भी राज्य को स्वीकार नहीं। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को देश के 346 किसान संगठनों द्वारा चार घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें