झोलाछाप डॉक्टर से नशीली गोलियां बरामद
खालड़ा : पुलिस ने नशीली गोलियों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भिखीविंड में मामला दर्ज किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 04:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, खालड़ा : पुलिस ने नशीली गोलियों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भिखीविंड में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित गुरप्रीत सिंह गोपी झोला छाप डॉक्टर है और इसकी आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपित को एएसआइ पन्ना लाल ने पुलिस पार्टी सहित सूचना के आधार पर पुल गंदा नाला बलेर रोड से 800 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें