Move to Jagran APP

नेपाल से शुरू हुए नगर कीर्तन का तरनतारन में भव्य स्वागत

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में काठमांडू (नेपाल) से शुरू हुआ नगर कीर्तन देर रात को श्री दरबार साहिब तरनतारन पहुंचा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 05:28 PM (IST)
नेपाल से शुरू हुए नगर कीर्तन का तरनतारन में भव्य स्वागत
नेपाल से शुरू हुए नगर कीर्तन का तरनतारन में भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में काठमांडू (नेपाल) से शुरू हुआ नगर कीर्तन देर रात को श्री दरबार साहिब तरनतारन पहुंचा। संगतों ने रात को यहां विश्राम किया। सुबह 10 बजे यह नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना हो गया।

loksabha election banner

प्रकाश पर्व दिहाड़े को समर्पित यह इंटरनेशनल नगर कीर्तन श्री गुरु नानक देव सेवा सोसायटी कैलिफोर्निया द्वारा नेपाल के काठमांडू शहर से चार अक्टूबर को शुरू हुआ था। विभिन्न राज्यों से गुजरता हुआ यह नगर कीर्तन देर रात को जब श्री दरबार साहिब तरनतारन पहुंचा तो मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके, हैड ग्रंथी गुरजंट सिंह ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।

सुबह नगर कीर्तन की रवानगी मौके पांच प्यारों को सम्मानित किया। श्री गुरु नानक देव जी सेवा सोसायटी कैलिफोर्निया के मुख्य सेवादार अमरबीर सिंह ने बताया कि नेपाल से जब नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना हुआ था तो हर जगह पर संगतों ने उत्साह से स्वागत किया। निर्मला मट्ठ के संत गुकलूआं नंद ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने नेपाल की फेरी मौके वहां प्रचार किया था। नेपाल में गुरु जी की याद में छह गुरुद्वारा साहिब है। यहां पर गुरु जी से संबंधित वस्तुएं भी मौजूद हैं। श्री दरबार साहिब के मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके, हैड ग्रंथी गुरजंट सिंह, मीत मैनेजर निर्मल सिंह, गुरचरन सिंह गुलाटी, अमनिंदर सिंह नीना, मास्टर कुलविंदर सिंह लवली, लक्खा सिंह खालसा ने नगर कीर्तन को सुलतानपुर लोधी के लिए रवाना किया। कस्बा खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब में नगर कीर्तन का संगतों ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.