श्री अकाल तख्त साहिब से रवाना हुए नगर कीर्तन का तरनतारन में किया स्वागत
सिख कौम के महान शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व के संबंध में शहीद बाबा जीवन सिंह विद्या पढ़ाई ट्रस्ट की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन रवाना किया गया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : सिख कौम के महान शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व के संबंध में शहीद बाबा जीवन सिंह विद्या पढ़ाई ट्रस्ट की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन रवाना किया गया। यह नगर कीर्तन श्री दरबार साहिब, तरनतारन पहुंचा। इसका संगत ने उत्साह से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने प्रबंधकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का इतिहास सिख कौम के लिए गौरवमयी है।
ट्रस्ट के चेयरमैन जसवंत सिंह ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब से रवाना हुए नगर कीर्तन का तरनतारन, मक्खू, जीरा, मोगा, निहाल सिंह वाला, भदौड़, बरनाला, धनोला, संगरूर में स्वागत किया गया। इसके बाद यह नगर कीर्तन पटियाला में समाप्त हुआ। श्री दरबार साहिब, तरनतारन पहुंचने पर नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारों को पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने सम्मानित करते कहा कि शहीद बाबा जीवन सिंह विद्या पढ़ाई ट्रस्ट की ओर से 360वें प्रकाश पर्व पर व 22वें चेतना मार्च के संबंध में यह नगर कीर्तन आयोजित किया गया है। इस मौके पर कैप्टन स्वर्ण सिंह जीरा, सतपाल सिंह ने बताया कि बाबा जी के जीवन से आने वाली पीढ़ी को जागरूक करने में कसर नहीं छोड़ी जा रही।