पांच प्यारों की अगुआई में श्री गुरु अर्जुन देव खालसा स्कूल से निकाला नगर कीर्तन
श्री गुरु अर्जुन देव जी के 456वें प्रकाश पर्व के संबंध में श्री गुरु अर्जुन देव खालसा स्कूल से नगर कीर्तन का आगाज हुआ। नगर कीर्तन की अगुआई पांच प्यारों ने की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी में सजाया गया।
जासं, तरनतारन : श्री गुरु अर्जुन देव जी के 456वें प्रकाश पर्व के संबंध में श्री गुरु अर्जुन देव खालसा स्कूल से नगर कीर्तन का आगाज हुआ। नगर कीर्तन की अगुआई पांच प्यारों ने की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी में सजाया गया।
नगाड़ों की गूंज में नगर कीर्तन का शहर के विभिन्न क्षेत्र में स्वागत किया गया। हैड ग्रंथी गुरजंट सिंह, मैनेजर कुलदीप सिंह कैरोवाल ने पांच प्यारों को सम्मानित करते हुए नगर कीर्तन की बधाई दी। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों, गतका टीमों व बैंड पार्टियों ने भाग लिया। प्रिंसिपल गुरविंदर कौर रंधावा, हरिंदर कौर ने नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए प्रकाश पर्व की बधाई दी। जतिंदर सिंह नागपाल, गुरचरन सिंह गुलाटी, दविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, रविंदर सिंह, मास्टर कुलविंदर सिंह लवली, हरप्रीत सिंह हैप्पी, रजिंदर सिंह बेदी, सरबजीत सिंह पनेसर, करनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह विक्की, नवनीन सिंह नवी, गुणदीप सिंह, बलजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, बलराज सिंह चावला, मनिंदर सिंह, कुलदीप सिंह मल्ली, लवप्रीत सिंह, बख्शीश सिंह, रंजीत सिंह, गुरदास सिंह, बलजिंदर सिंह, जजबीर सिंह, कश्मीर सिंह ठरू, सुरिंदर सिंह, गुरमेज सिंह ने नगर कीर्तन में भाग लिया। श्री गुरु अर्जुन देव निवास स्थान पर नगर कीर्तन संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री गुरु अर्जुन देव कीर्तन दरबार सभा द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सियासी नेताओं ने भी किया स्वागत
विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, साथ के कोऑर्डिनेटर रमनीक सिंह खेड़ा, एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, पवन अग्निहोत्री, पवन कुंदरा, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह मल्ली, मंजीत सिंह ढिल्लों, शैलर यूनियन के अध्यक्ष अवतार सिंह तनेजा, सिटीजन कौंसिल अध्यक्ष सुखवंत सिंह धामी, विकास मंच पंजाब अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए संगतों को बधाई दी।