सुल्तानपुर लोधी के लिए तरनतारन से नगर कीर्तन रवाना
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में श्री दरबार साहिब तरनतारन से नगर कीर्तन शुरू किया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में श्री दरबार साहिब तरनतारन से नगर कीर्तन शुरू किया, जिसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। श्री दरबार साहिब के हैड ग्रंथी गुरजंट सिंह ने पांच प्यारों को सम्मानित किया।
श्री दरबार साहिब तरनतारन से सुल्तानपुर लोधी के लिए नगर कीर्तन रवाना करने मौके बाबा बिधी चंद संप्रदाय के मुखी अवतार सिंह सुरसिंह, बाबा दविंदर सिंह शाहबपुर, बाबा महिदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके सिख कौम में उत्साह है। उन्होंने कहा कि गुरुबाणी पर अमल करते हुए आज की युवा पीढ़ी को नशे और समाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
इस मौके मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके ने कहा कि गुरु जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल की अगुवाई में समागम लगातार चल रहे है। इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी साहिब में सजाया गया। संगतों ने फूलों की वर्षा करते हुए नगर कीर्तन को रवाना किया। इस मौके रजिंदर सिंह बेदी, गुरचरन सिंह गुलाटी, लक्खा सिंह, दविंदर सिंह, प्रताप सिंह, गुरमीत सिंह, सुखवंत सिंह धामी, कुलविंदर सिंह लवली, रजिंदर सिंह भी मौजूद थे।