प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके बाबा बिधी चंद संप्रदाय ने नगर कीर्तन निकाला।
संवाद सूत्र, पट्टी : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके बाबा बिधी चंद संप्रदाय ने नगर कीर्तन निकाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी साहिब में सजाया गया।
यह नगर कीर्तन विभिन्न बाजारों से होता हुआ पाल आटोज हरीके पतन में जाकर समाप्त हुआ। इससे पहले कस्बे के दुकानदारों द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत करते सुनहरी पालकी साहिब पर फूलों की पुष्पवर्षा की और पांच प्यारों को पाल आटोज हरीके पतन हीरो एजेंसी के मनदीप सोढी व प्रबंधकों द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मनजीत सिंह खैहरा, सुखदेव सिंह, जनक राज, राणा, बलदेव सिंह, डॉ. सुरिदर भाटिया, सुरजीत सिंह खैहरा, हरदयाल सिंह चेयरमैन, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, रंजीत खैहरा, बलविंदर सिंह, जसबीर सोढी, बलराम कुमार, अर्शदीप बूह, प्रकाश अैमी, गुरप्रीत आसल, कोमल, राज सरपंच बूह, सुखविंदर सिंह आढ़ती, भोला अरोड़ा, सरपंच रोशन लाल आदि मौजूद थे।