घर में अकेले रहते बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा डाल, दोनों हाथों को पीछे व आंखों पर पट्टी बांध व गला दबाकर हत्या
थाना सरहाली के गांव सोहावा में अकेले रहते 65 वर्षीय बुजुर्ग मलूक सिंह की दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। आरोपितों ने मलूक सिंह की दोनों बाजू पीछे बांधे और दोनों आंखों पर पट्टी बांध मुंह में कपड़ा ठूस गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने मृतक के भतीजे मलकीत सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : थाना सरहाली के गांव सोहावा में अकेले रहते 65 वर्षीय बुजुर्ग मलूक सिंह की दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। आरोपितों ने मलूक सिंह की दोनों बाजू पीछे बांधे और दोनों आंखों पर पट्टी बांध मुंह में कपड़ा ठूस गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने मृतक के भतीजे मलकीत सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना सरहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि गांव सोहावा निवासी मलूक सिंह के दो लड़कों व एक लड़की की मौत हो चुकी है, जबकि तीन वर्ष पहले मलूक सिंह की पत्नी का भी देहांत हो चुका है। मलूक सिंह की सबसे छोटी लड़की धीर कौर गांव भुल्लर निवासी बिट्टू सिंह के साथ ब्याही है, जिसके चलते मलूक सिंह अपने घर में अकेला ही रहता था। इसी गांव में मलूक सिंह का भाई बलबीर सिंह अलग मकान में रहता है। बलबीर सिंह के लड़के मलकीत सिंह (57) को मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पता चला कि उसके चाचा को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है। मलकीत सिंह ने मौके पर जाकर देखा कि चारपाई पर पड़े मलूक सिंह की दोनों बाजू पीछे बांधी हुई थी। मुंह में कपड़ा ठूसकर गला दबाया गया था और दोनों आंखों पर पट्टी बांधी हुई थी। मलकीत सिंह ने अपने चाचा के गले में बांधा कपड़ा खोलकर देखा, परंतु मलूक सिंह की मौत हो चुकी थी। मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी, सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह पहुंचे और मलकीत सिंह के ब्यान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। मलूक सिंह का शव सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस की सूई करीबी पर घूमी
बुजुर्ग मलूक सिंह अकेला ही रहता था। उसके हिस्से आती जमीन पर कब्जा करने के लिए तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। उक्त पहलू पर पुलिस की सूई करीबी पर घूम रही है। मलूक सिंह की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपित कौन हैं, इस बाबत एसएसपी ध्रुमन एच निबाले का कहना है कि जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।