Move to Jagran APP

झगड़ा निपटाने गए कांग्रेस सरपंच के लड़के की गोलियां मारकर हत्या की

गांव पधरी के सरपंच दिलबाग सिंह के लड़के शगुनदीप सिंह उर्फ शगुन (22) की शुक्रवार की रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 01:00 AM (IST)
झगड़ा निपटाने गए कांग्रेस सरपंच के लड़के की गोलियां मारकर हत्या की
झगड़ा निपटाने गए कांग्रेस सरपंच के लड़के की गोलियां मारकर हत्या की

जासं, तरनतारन : सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस की गांव स्तर पर गुटबंदी में गांव पधरी के सरपंच दिलबाग सिंह के लड़के शगुनदीप सिंह उर्फ शगुन (22) की शुक्रवार की रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को कांग्रेस पार्टी के ही दूसरे गुट के कुलदीप सिंह कीपा बंब ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपित फरार हैं।

loksabha election banner

तरनतारन हलके के गांव पधरी कलां के कांग्रेस सरपंच दिलबाग के गुट से संबंधित से कुलदीप सिंह उर्फ कीपा बंब कुछ समय से अलग हो गया था। कांग्रेस पार्टी से होने के बावजूद कीपा बंब ने सरपंच दिलबाग के गुट के विपरीत गांव में अपना गुट कायम कर लिया। शुक्रवार की रात को कुलदीप उर्फ कीपा बंब का विवाद पूर्व सैनिक राजबीर सिंह के साथ हुआ। विवाद निपटाने के लिए सरपंच दिलबाग का बेटा शगुनदीप भी मौके पर पहुंचा। इस दौरान कीपा बंब ने अपने साथियों को कहा कि सरपंच के लड़के को बचकर न जाने दिया जाए। इतना कहते ही कीपा बंब ने .12 बोर की राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली शगुनदीप सिंह उर्फ शगुन की गर्दन के पास लगी, वे मौके पर ही ढेर हो गया। घटना के बाद आरोपित अपने साथियों समेत फरार हो गया। घटना के बाद हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, लैंड मार्गेज बैंक के मैनेजर रमन कुमार शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे मौके पर पहुंचे। डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि शगुनदीप सिंह का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, तरनतारन की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर थाना झब्बाल प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने जाकर दिलबाग सिंह के बयान दर्ज करके आरोपितों के विरुद्ध हत्या और आ‌र्म्स एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरपंच के परिवार को पहले भी धमकियां दे रहा था आरोपित

शगुनदीप सिंह उर्फ शगुन का एक वर्ष पहले विवाह हुआ था। वे अपनी पत्नी समेत विदेश में जाने की तैयारी कर रहा था कि अचानक पूर्व सैनिक राजबीर सिंह के साथ कुलदीप सिंह उर्फ कीपा बंब के विवाद को निपटाने पहुंच गया। सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ कीपा बंब द्वारा उसे काफी दिनों से धमकाया जा रहा था कि तेरे परिवार का सत्यानाश कर दिया जाएगा। आज उसने साजिश के तहत मेरे लड़की की हत्या की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.