कांग्रेस में शामिल हुए परिवार सम्मानित
जागरण संवाददाता तरनतारन कांग्रेसी प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा के लड़के उपदेश गिल द्वारा तरनता
जागरण संवाददाता, तरनतारन : कांग्रेसी प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा के लड़के उपदेश गिल द्वारा तरनतारन शहर में स्थिति को मजबूत करने के लिए विधायक के लड़के संदीप अग्निहोत्री का सहारा लिया जा रहा है। दोनों युवा नेताओं ने शहर के मोहल्ले में चुनावी बैठकें करके राहुल गांधी के लिए वोट मांगे। इस मौके कई परिवारों को कांग्रेस में शामिल किया गया।
विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश को नई सरकार देने वाले है। बैठक मौके संदीप अग्निहोत्री ने उपदेश गिल को सम्मानित किया। बैठक मौके महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा, नगर कौसिंल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह रंधावा, संदीप कुमार सोनू, कशमीर सिंह सिद्ध, मंगलदास मुनीम, एडवोकेट अमन सूद, डॉ. सुखदेव सिंह लोहुका, परमजीत सिंह मल्ली, मनजीत सिंह ढिल्लों मौजूद थे।