विधायक अग्निहोत्री बने यूनिवर्सिटी के सेनेट सदस्य
स्थानीय विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का सेनेट सदस्य नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन: स्थानीय विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का सेनेट सदस्य नियुक्त किया है।
गौर हो कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य के रूप में विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री द्वारा अपनी सेवाएं दी गई थी। यूनिवर्सिटी के सेनेट सदस्य बनने पर उनको वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह भोला, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जतिंदर कुमार सूद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा, पंजाब कांग्रेस सचिव जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रितिक अरोड़ा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू दोदे, मंजीत सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा ने बधाई दी। उधर सोनू दोदे व रितिक अरोड़ा ने डॉ. अग्निहोत्री को सम्मानित किया।