पट्टी में पड़ोसन के घर के अंदर दाखिल हुआ युवक, फिर नाबालिग लड़की से कर दी ऐसी हरकत
एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उधर आरोपित फरार है।
जेएनएन, पट्टी [तरनतारन]। एक युवक पड़ोसन के घर के अंदर दीवार फांदकर दाखिल हो गया। उस समय पड़ोसन घर पर नहीं थी। घर पर पड़ोसन की बहन की नाबालिग बेटी थी। युवक ने नाबालिग लड़की को धमका कर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। लड़की के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
गोहलवड़ निवासी 16 वर्षीय लड़की पट्टी में अपनी मौसी के घर आई थी। यहां पर पड़ोस रहते युवक विशाल सिंह नामक युवक उस पर बुरी नजर रखता था। लड़की की मौसी जब काम के लिए घर से बाहर थी तो युवक घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ।
लड़की के मुताबिक घर के अंदर दाखिल होते ही युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौसी के घर लौटते पर उसने घटना की जानकारी उन्हें दी।
डीएसपी कमलप्रीत सिंह मंड ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआइ लखबीर कौर इंचार्ज वूमैन सैल को मौके पर भेजा गया। पीड़िता के बयान लेकर सिविल अस्पताल से उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। युवक विशाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें