मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, केस
गांव राजोके निवासी बख्शीश सिंह ने अपने ही गांव की 12 वर्षीय मासूम लड़की से छेड़छाड़ की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 06:31 AM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड: गांव राजोके निवासी बख्शीश सिंह ने अपने ही गांव की 12 वर्षीय मासूम लड़की से छेड़छाड़ की है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि करियाने की दुकान पर सामान लेने गई मासूम लड़की से बख्शीश सिंह ने छेड़छाड़ का शिकार बनाया। आरोपित ने मासूम को जुबान बंद रखने की धमकियां भी दी। एएसआइ बलविंदर कौर ने बताया कि थाना खालड़ा में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें