भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने की बैठक
संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।
संस, तरनतारन : संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) के जिला महासचिव जसबीर सिंह गंडीविड, जिला सीनियर उपाध्यक्ष जसबीर सिंह चीमा ने बैठक करते हुए कहा कि अमरकोट मेन अड्डा बंद करके पूरा दिन धरना देते हुए केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस धरने के वालंटियर नेता हीरा सिंह गंडीविड व उनकी पूरी टीम धरने की निगरानी करेगी। इस भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए शांतिमय ढंग से धरना दिया जाएगा। जसबीर सिंह गंडीविड ने समूह ट्रांसपोर्टरों, दुकानदारों, मजदूरों व अन्य कारोबारियों को इस धरने में पहुंचने की अपील की।
इस मौके पर जिला मुख्य प्रचारक डा. सुखवंत सिंह वल्टोहा, राजबीर सिंह, चानण सिंह आसल, जुगराज सिंह, मक्खन सिंह कालिया, प्रिथीपाल सिंह, मुख्त्यार सिंह चीमा, सविदर सिंह दोदे, कैप्टन सिंह बघियाड़ी, जरनैल सिंह छीना, लक्खा सिंह ढंड मौजूद थे।
किसानों ने शहर के बजारों में जा कर दुकानदारों को किसान बंद सफल बनाने की अपील की : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से संयुक्त मोर्चा से अलग रह कर आज के पंजाब बंद को सफल बनाने का एलान किया है। कुछ स्थानों पर रेल ट्रेक पर भी धरने देने का एलान किया है। संघर्ष कमेटी की ओर से रविवार को अमृतसर के हाल बजार समेत अलग अलग मार्केट में जा कर व्यापारियों और दुकानदारों को 27 सितंबर को अपने कारोबार बंद रखने की अपील की। वहीं किसानों के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों का आह्वान किया कि 28 सितंबर को जो मोर्चा डीसी कार्यालयों के बाहर संगठन की ओर से शुरू किया जा रहा है। उस को व्यापारिक जत्थेबंदियों की ओर से भी सहयोग दिया जाए और उनके मोर्चा में शामिल हुआ जाए।
संगठन के नेताओं सरवन सिंह पंधेर, लखविदर सिंह वरियाम की अगुआई में किसानों की ओर से जत्था बना कर शहर के अलग अलग बजारों में मार्च किया। दुकानों के बाहर 27 सितंबर के बंद को सफल बनाने के पोस्टर लगाए और सभी को अपने कारोबार बंद रखने की अपील की। अलग अलग मार्केट के दुकानदारों ने भी उनको बंद में समर्थन देने का एलान किया है।
संघर्ष कमेटी के नेताओं ने बताया कि संगठन की ओर से 27 सितंबर को गोल्डन गेट अमृतसर, देवीदासपुरा रेल फाटक, बंडाला, बेदादपुर मुख्य सड़क, बुताला, मेहता चौंक, उद्धोके, टाहली साहिब बस स्टैंड, सैदोलेहल, चमियारी,जैंतीपुर,रामतीर्थ,गग्गोमाहल, अजनाला, खासा, लोपोके चौगांवा, कत्थूनंगल रेल लाइन, डेरा बाबा नानक , बटाला रेल लाइन आदि 30 स्थानों पर संगठन के कार्यकर्ता जांम लगाएंगे। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के संबंध में विशाल रैली डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।