जागीर कौर के पक्ष में वल्टोहा ने की बैठक
गांव माड़ी गोड़ सिंह में गठजोड़ प्रत्याशी बीबी जागीर कौर के पक्ष में पूर्व सरपंच बलजीत सिंह ने बैठक रखी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव माड़ी गोड़ सिंह में गठजोड़ प्रत्याशी बीबी जागीर कौर के पक्ष में पूर्व सरपंच बलजीत सिंह ने बैठक रखी। पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अकाली भाजपा गठजोड़ को जिताना समय की जरूरत है। अकाली दल सरकार द्वारा लोगों को सुविधाएं दी गई। इन सभी सुविधाओं को अब छीन लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीबी जागीर कौर को जिताकर कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। यहां पूर्व चेयरमैन बचित्र सिंह चूंग, हरजीत सिंह चूंग, सुखबीर सिंह कंबोके, हरजीत सिंह बलेर, जगमल सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें