सोशल मीडिया पर हुक्मनामा डालने पर हुआ विवाद, चलाई गोली
तरनतारन : सरकारी स्कूल शाहबाजपुर की ग्राउंड में विवाद के दौरान युवक बिक्रमजीत सिंह पर गोली चला दी गई। निशाना चूकने से युवक बाल बाल बच गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 08:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : सरकारी स्कूल शाहबाजपुर की ग्राउंड में विवाद के दौरान युवक बिक्रमजीत सिंह पर गोली चला दी गई। निशाना चूकने से युवक बाल बाल बच गया। एएसआइ गुरवेल सिंह ने बताया कि गांव के युवकों ने सोशल मीडिया पर पर ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप पर बिक्रमजीत सिंह रोजाना सुबह गुरुद्वारा साहिब से जारी होते हुक्मनामा को डाल देता था। जिसको लेकर अर्शदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, सतनाम सिंह ने गाली गलोच करते हुए बिक्रमजीत सिंह से मारपीट की। इस दौरान लवप्रीत सिंह ने बिक्रमजीत सिंह गोली चला दी, लेकिन निशाना चूक गया। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें