प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर किया जागरूक
सरकारी हाई स्कूल बट्ठे भैणी के विद्यार्थियों ने पट्टी शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : सरकारी हाई स्कूल, बट्ठे भैणी के विद्यार्थियों ने पट्टी शहर में साइकिल रैली कर प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताए। सेनेटरी इंस्पेक्टर रणबीर सूद ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया है। जिसका मकसद पंजाब में प्लास्टिक का प्रयोग रोकना है। इस मौके पर सुखदेव राज, रमनदीप कौर, अमरिदर सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें