शादीशुदा महिला को युवक से हुआ प्यार, फिर दोनों ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत
तरनतारन में एक विवाहित महिला काे एक युवक से प्यार हो गया। महिला का एक बच्चा भी है। दोनों को अपना प्यार परवान चढ़ता नजर नहीं आया तो उन्होंनं जहर खा लिया। महिला की मौत हो गई।
तरनतारन, जेएनएन। एक शादीशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो गया। महिला का एक बच्चा भी है। दोनों को अपना प्यार परवान चढ़ता नहीं दिखा तो उन्होंने जहर खा लिया। दाेनों ने हरीके हेड वर्क्स के पास जहर निगल लिया। प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई और प्रेमी कि हालत गंभीर बनी हुई है।
सुबह हेड वर्क्स के पास लोग मॉर्निंग वाक पर निकले हुए थे कि उनको छोटे बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी। लोगों ने झाड़ियों के पीछे जाकर देखा कि तो वहां एक मासूम बच्चा रो रहा था और एक महिला व एक युवक पड़े हुए थे। लागों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह सरा को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। बच्चे की मां की मौत हो चुकी थी जबकि उसके प्रेमी मनप्रीत सिंह की हालत काफी खराब थी। यह दोनों जिला फिरोजपुर के कस्बा जीरा के निवासी है। इनके पास सल्फास की गोलियों वाली डब्बी भी मिली। दोनों को निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया। डाक्टर ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने बच्चे को उसके परिवार को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है।
एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि सारे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार महिला का युवक मनप्रीत सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। बताया जाता है कि दोनों के परिवारों के उनके संबंधों के बारे में भनक लग गई। दोनों को अपना प्यार परवान चढ़ता नहीं दिख रहा था।
बताया जाता है महिला अपने बच्चे के साथ हरिके वाटर वर्क्स के पास पहुंची। उसका प्रेमी मनप्रीत सिंह भी वहां पहुंचा। दोनाें ने वहां साथ समय बिताया और इसके बाद पास में झाडि़यों के पीछे चले गए। वहां उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। इससे दोनों बेसुध हाे गए। थोड़ी देर मेें महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मेटीरियल केमेस्ट्री विज्ञानी का बड़ा दावा- चुटकी भर मीठा सोडा कर सकता है कोरोना का इलाज
यह भी पढ़ें: गिरफ्तार आतंकियाें का खुलासा- कश्मीर में आत्मघाती हमले की तैयारी में लश्कर जुटा रहा हथियार
यह भी पढ़ें: हरियाणा के आइपीएस अफसरों को सुशांत के सुसाइड पर शक, प्रदेश में ADGP हैं उनके जीजा
यह भी पढ़ें: हरियाणा पछाड़ेगा पंंजाब को, गायों पर बड़ा प्रयोग हुआ सफल और अब बहेगी दूध की धारा
यह भी पढ़ें: प्रणब दा, तुस्सी ग्रेट हो, गोद लिए गांवों की चमका रहे किस्मत, फाइव एच के मंत्र से बदली तस्वीर
यह भी पढ़ें: Rohtak PGI ने पूर्व महिला उपराज्यपाल को जनरल वार्ड में रखा, निजी अस्पताल में मिला इलाज
यह भी पढ़ें: पिता ने 10वीं में फेल होने पर डांटा तो घर से भागे,कई रात भूखे सोए, आज तीन देशों में है कारोबार
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में किसान काे खूब रास आ रही अफ्रीकन तुलसी की खेती, जानें इसकी खूबियां
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें