Move to Jagran APP

मनरेगा मजदूरों ने मजदूर दिवस मनाया

मनरेगा मजदूर यूनियन ने श्रम दिवस के मौके पर केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। बलदेव सिंह गोकुलपुर बलविदर सिंह दलविदर सिंह पन्नू चरनजीत सिंह लालपुरा ने कहा कि मजदूरों के हित में बने 41 श्रम कानून तोड़कर उनको चार कोड में तब्दील करके मजदूर को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी जा रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 11:35 PM (IST)
मनरेगा मजदूरों ने मजदूर दिवस मनाया
मनरेगा मजदूरों ने मजदूर दिवस मनाया

संस, तरनतारन : मनरेगा मजदूर यूनियन ने श्रम दिवस के मौके पर केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। बलदेव सिंह गोकुलपुर, बलविदर सिंह, दलविदर सिंह पन्नू, चरनजीत सिंह लालपुरा ने कहा कि मजदूरों के हित में बने 41 श्रम कानून तोड़कर उनको चार कोड में तब्दील करके मजदूर को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी जा रही। बलविदर सिंह पन्नू ने कहा कि आठ के बजाय मजदूरों से 12 घंटे का काम बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर मंजीत कौर, कृष्ण कौर, तरसेम सिंह, सुमनदीप कौर, कंवलजीत कौर, दविदर कौर, हरदेव सिंह शेखचक्क, तरसेम सिंह काजीकोट, बलविदर सिंह मौजूद थे। मजदूर दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि : मजदूर दिवस पर भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) की ओर से शहीद दीपक धवन यादगारी हाल में लाल झंडा फहराकर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुखत्यार सिंह मल्ला, बलदेव सिंह पंडोरी, सुलखण सिंह तुड़, बलदेव सिंह भैल, अजीत सिंह ढोटा, कर्म सिंह पंडोरी, चैंचल सिंह, सुखदेव सिंह, राम सेवक, रंजीत कौर, जसबीर कौर, सिमरनजीत कौर आदि मौजूद थे। मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया सम्मानित : मजदूर दिवस पर सर्व भारती किरती मजदूर यूनियन के नेताओं ने अलग अलग जगहों पर मजदूरों को मिल कर उनकी मुश्किलों को सुना। इस अवसर पर चेयरमैन हरदीश भंगाली ने मजदूरों को सम्मानित किया। भंगाली ने सरकार से आग्रह किया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून बनाया जाए। इस अवसर पर भगवान सिंह, हरवंत सिंह, दलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, मंगल सिंह, गुरलाल सिंह, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हीरा सिंह, बीर सिंह, जगतार सिंह, कुलबीर सिंह, बीबी परमजीत कौर आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.